Wednesday, October 21st, 2026

11 जुलाई को GST काउंसिल की बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली

जीएसटी काउंसिल 11 जुलाई को फर्जी पंजीकरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए कुछ और उपायों पर चर्चा करेगी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन विवेक जौहरी ने कहा कि हम टैक्स चोरी रोकने के लिए कुछ अन्य उपायों पर विचार कर रहे हैं और उन्हें कानून समिति तथा जीएसटी काउंसिल की उचित प्रक्रिया के जरिए अमल में लाया जाएगा।

काउंसिल ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और घुड़दौड़ पर कर लगाने के मुद्दे पर जीओएम की रिपोर्ट पर भी चर्चा करेगी। मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने पिछले साल दिसंबर में काउंसिल को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, लेकिन परिषद ने इसे चर्चा के लिए नहीं लिया है।

इसके अलावा, काउंसिल दर युक्तिकरण पर मंत्रियों के समूह (जीओएम) के संयोजक पर भी फैसला करेगी। बता दें कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अभी तक समिति के संयोजक थे। अब कर्नाटक में सरकार बदलने के साथ काउंसिल को एक नए संयोजक का चयन करना है।

जीएसटी अधिकारियों ने फर्जी पंजीकरण के खिलाफ दो महीने का विशेष अभियान पहले ही शुरू कर दिया है। बता दें कि जीएसटी काउंसिल की यह 50वीं बैठक है।

 

 

#GST काउंसिल

Source : Agency

पाठको की राय