Wednesday, October 21st, 2026

मई में GST कलेक्शन 1.57 लाख करोड़, पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नई दिल्ली
  वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में इस बार काफी वृद्धि हुई है। मई 2023 में जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कुल जीएसटी संग्रह 157090 (1 लाख 57 हजार 90) करोड़ रहा। सरकार ने जीएसटी के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मई में सकल जीएसटी राजस्व 157090 रहा।

वित्त मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि सरकार ने जीएसटी से एक करोड़ 57 लाख से अधिक रुपये जुटाए। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल मई 2023 में GST का कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये हुआ था। वहीं इस साल एक महीने पहले अप्रैल में सरकार ने 1.87 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

 

#GST कलेक्शन

Source : Agency

पाठको की राय