Tuesday, October 20th, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, भाई और बेटे ने दी मुखाग्नि

भोपाल
एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को आज दोपहर बैरागढ़ स्थित यथाशक्ति विश्राट घाट में आज उनके बेटे और भाई अनुज ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। शहीद को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैप्टन को सैल्यूट किया। तीनों सेनाओं - जल, थल और वायु के अफसरों ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कैप्टन के परिवार से भी चर्चा की। कैप्टन को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना के थ्री-ईएमई सेंटर स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल से पार्थिव शरीर बैरागढ़ स्थित यथाशक्ति विश्राम घाट पर ले जाया गया। फूलों से सजे सेना के ट्रक में वरुण की पार्थिव देह रखी थी। पूरे रास्ते लोग भारत माता की जय, वरुण सिंह अमर रहें ... के नारे लगाते चले। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर सेना के प्लेन से गुरुवार को भोपाल लाया गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वरुण सिंह के गृह जिले देवरिया (उत्तर प्रदेश) से भी परिवार के लोग रात में ही भोपाल आ गए थे। ग्रुप कैप्टन की ससुराल इंदौर में है। ससुराल पक्ष के लोग भी आ गए। इसके अलावा दिल्ली से भी सेना के कुछ अफसर भोपाल आए हैं।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को वायुसेना के एक विमान से बेंगलुरु से भोपाल पहुंचा था. पूरे राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ आज उनका  अंतिम संस्कार किया गया. उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार को स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचने पर 'गार्ड ऑफ ऑनर' (सलामी गारद) दिया गया था.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी. चौहान वरुण सिंह के परिजनों से भी मिले और उन्हें सांत्वना दी.

 तमिलनाडु में कुन्नूर के पास आठ दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की मौत हो गई थी. इस हादसे में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बेंगलुरु के सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया था.

ग्रुप कैप्टन दिवंगत वरुण सिंह तमिलनाडु के वेलिंगटन में सेवारत थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चों के अलावा माता-पिता भी हैं. उनके पिता कर्नल (रिटायर्ड) के.पी. सिंह और मां उमा सिंह भोपाल में एयरपोर्ट रोड, सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं. सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी थे. करीब 20 साल पहले उनके पिता ने भोपाल में अपना निवास बनाया था. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के छोटे भाई तनुज भी नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर हैं.

 

#Group Captain Varun

Source : Agency

पाठको की राय