Saturday, October 24th, 2026

JCB में निकली दूल्हे की बारात, दुल्हन को लेने 10 किमी चलकर पहुंचा ससुराल

 रांची

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड में एक अनोखी बारात निकली। आमतौर पर दूल्हा अपनी दुल्हन को ब्याहने के लिए कार में जाते हैं लेकिन नामकुम के टाटीसिलवे में दूल्हा कृष्णा महतो जेसीबी में अपनी दुल्हन को लाने पहुंचा। इसके लिए बकायदा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। पूरी जेसीबी को फूलों से सजाया गया। जेसीबी में लगी खुदाई मशीन में मोटे गद्दे बिछाए गए। जिसने भी जेसीबी वाली यह अनोखी बारात देखी, वो हैरान रह गया। कृष्णा महतो की शादी की चर्चा अब पूरे रांची में हो रही है।

टाटासिलवे के रहने वाले हैं कृष्णा महतो
मिली जानकारी के मुताबिक नामकुम प्रखंड के टाटासिलवे आदर्श नगर स्थित एसआरएस पार्क  के समीप रहने वाले कृष्णा महतो की शादी की  शादी चतरा बस्ती निवासी बुधराम महतो की बेटी आरती से तय हुई थी। कृष्णा महतो की इच्छा थी कि बारात थोड़े अनोखे अंदाज में निकले इसलिए उन्होंने महंगी गाड़ी की बजाय जेसीबी को बारात जाने के लिए चुना। जेसीबी मशीन की आकर्षक साज-सज्जा की गई। दूल्हा और दुल्हन को बिठाने के लिए इसमें मोटे गद्दे लगाए गए। इसके बाद जेसीबी में धूमधाम से बारात निकली।

जेसीबी में ही दुल्हन को विदा कर लाए कृष्णा
जेसीबी में सवार दूल्हा कृष्णा महतो 10 किमी का सफर कर दुल्हन के घर पहुंचा और धूमधाम से शादी रचाई। इधर, कृष्णा महतो के इस अनोखे बारात को देखने भारी भीड़ जुट गई। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। जेसीबी में दूल्हे के अलावा सहबाला और परिजन भी बैठे थे। बाद में उसी जेसीबी में दूल्हा कृष्णा महतो और दुल्हन आरती घर लौटे।

 

#JCB में निकली दूल्हे की बारात

Source : Agency

पाठको की राय