Wednesday, October 21st, 2026

पंजाब के पठानकोट में आर्मी कैंप गेट के पास ग्रेनेड ब्‍लास्‍ट, बाइक सवारों ने फेंका

पठानकोट
पंजाब के पठानकोट के आर्मी कैंप के के पास सोमवार सुबह एक ग्रेनेड फटा। यह विस्‍फोट आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास हुआ। इससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अपने कब्‍जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे एरिया मेंं सर्च आपरेशन चला रही है और आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। बताया जाता है कि ग्रेनेड दो बाइक सवारोंं द्वारा फेंका गया, लेकिन पुलिस द्वारा अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर रही है। इस घटना के बाद पंजाब में अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्‍य के  बार्डर एरिया में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और पूरे राज्‍य में चौकसी बरती  जा रही है। उधर भारत-पाकिस्‍तान बार्डर क्षेत्र के बमियाल सेक्‍टर में ड्रोन व संदिग्‍ध व्‍यक्तियों को देखे जाने की सूचना है। पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।   

बमियाल सेक्‍टर में भारत-पाकिस्‍तान बार्डर क्षेत्र में ड्रोन व संदिग्‍ध लोग दिखे थे, सर्च आपरेशन जारी  
दूसरी ओर, पठानकोट के बमियाल बॉर्डर क्षेत्र के परमाल जट्टा में देर रात्रि ड्रोन और संदिग्ध लोगों केे देखे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील  कर दिया गया है। बमियाल के डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने देर रात बार्डर क्षेत्र मेंं टार्च की रोशनी देखी। ग्रामीणों ने खेताें की ओर इस दौरान कुछ संदिग्‍ध लोगों की हलचल देखी। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में पुलिस व बीएसएफ के जवानों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि बमियाल सेक्‍टर में पाकिस्‍ताानकी ओर से अक्‍सर घुसपैठ की काेशिशें होती रहती हैं। कुछ साल पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले पाकिस्‍तानी आतंकियों ने बमियाल सेक्‍टर से ही घुसपैठ की थी।     

ग्रेनेड विस्‍फोट के बाद पठानकोट के साथ ही पंजाब में अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर सहित कई जिलों में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और नाक लगाकर जांच की जारी है।  घटना की जानकारी मिलने के बाद पठानकोट के एसएसपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घटनास्‍थल की जांच की। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। ग्रेनेड किसने फेंका इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के पठानकोट के आर्मी कैंप के त्रिवेणी गेट के पास जोरदार धमाका हुआ। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिस के जवानों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और विस्‍फोट की जगह पहुंचे। उन्‍होंने पाया कि विस्‍फोट एक ग्रेनेड से हुआ है और फटा हुआ ग्रेनेड वहां पड़ा था। इसके बाद पंजाब पुलिस और सेना के जवान वहां पहुंच गए। पठानकोट के एसएसपी सुरेंद्र लांबा सहित वरिष्‍ठ पुलिस व सेना के अधिकारी भी वहां पहुंच गए।

मौके पर जांच शुरू कर दी गई। यह पता नहीं चला कि वहां ग्रेनेड कैसे फटा। यह जांच की जा रही है कि ग्रेनेड किसने फेंका है। एसएसपी ने बताया कि इसके लिए सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आसपास के क्षेत्र में तलाशी भी ली जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।बता दें कि पाकिस्‍तान बार्डर से सटे पठानकोट में आतंकी हमले का काफी खतरा रहता हैै। कुछ साल पहले पठानकाेट एयरबेस पर पाकिस्‍तानी आतंकियों ने हमला किया था। इसके बाद पठानकोट एयरबेस और आर्मी कैप सहित पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा रहती है। पठानकोट के पास के खेमकरण सहित बार्डर क्षेत्रों में पाकिस्‍तान से घुसपैठ की कोशिशें लगातार होती रहती हैं।           

 

#Grenade blast

Source : Agency

पाठको की राय