Saturday, October 24th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीन फाउंडेशन ने किया संगोष्ठी का आयोजन

जगदलपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज ग्रीन फाउंडेशन छत्तीसगढ़ जिला बस्तर  द्वारा स्थानीय जगन्नाथ मंदिर के परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें बालकराम जोशी ने पेड़ पौधो लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण पर जोर दिया।

रवीन्द्र पांडे ने  एक व्यक्ति पांच ही पौधे लगाए उनकी रोज देखभाल करें। संजीव शर्मा ने कहा कि बस्तर में शो पीस के पौधे की जगह फलदार वृक्ष लगाए। अनिल सामंत ने कहा कि संस्था को पूरी तरह गतिशील किया जाये युवाओ को पर्यावरण से जोड़ा जाए और जिम्मेदारी से पेड़ पौधों की रक्षा करें। अनुप जैन ने कहा कि पर्यावरण के बचाने के लिए समय-समय पर बैठक किया जाए और पेड़ पौधों को बचाने की पूरी ट्रेनिंग दी जाए और हिस्सेदारी में पेड़ों के रख-रखाव पदाधिकारियों को दिया जाए समय-समय पर पूरी जानकारी संस्था को दें।

इस दौरान बालकराम जोशी, रवीन्द्र पांडे, ईश्वर खम्भारी, छविल़ेश्वर जोशी, संजीव शर्मा, अनिल सामंत, अभय दीक्षित, अजय तिवारी, संजय झा, उत्तम दुबे, अनुप जैन, शशिभूषण रथ, मिनेश पानीग्राही, आनंद झा, धर्मेंद्र पांडे, मनोज पांडे, कार्यक्रम का संचालन छविलेश्वर जोशी ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा पौधा वितरण भी किया गया।

 

#Green Foundation

Source : Agency

पाठको की राय