Sunday, October 25th, 2026

CRPF जवान के लिए बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर, गंभीर हालत में हैदराबाद किया रेफर

जगदलपुर
 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके जगदलपुर में पहली बार CRPF जवान के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज जगदलपुर से एयरपोर्ट तक 11 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर बना हुआ है।  वहीं, बीजापुर से लाए गए जवान को गंभीर हालत में हैदराबाद रेफर किया गया।


बता दें कि जवान मलेरिया से पीडित है। डॉ नवीन दुल्हनी ने इसकी पुष्टि की है। जगदलपुर में ये पहला केस है जब किसी CRPF जवान के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया हो।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय