ऐसे बनाये हरी चटनी 15 दिन तक रहेगी ताजी
चटनी एक ऐसी चीज है जो पकोड़े से लेकर पराठे, सैंडविच यहां तक कि सादे से दाल-चावल में भी टेस्ट डाल देती है। भारतीय खाने में इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। महिलाएं अक्सर हफ्ते 10 दिन की चटनी बना कर फ्रिज में रख लेती हैं। लेकिन हमेशा ऐसा होता है कि 1 दिन तो चटनी अच्छी हरी और ताजी नजर आती है, लेकिन दूसरे दिन से इसका रंग बदलने लगता है और चटनी काली पड़ने लगती है। ऐसे में हरी चटनी को लंबे समय तक हरा कैसे रखा जाए यह बड़ा सवाल है? तो चलिए आज हम आपकी समस्या को दूर करते हैं और आपको बताते हैं ग्रीन चटनी बनाने का सबसे अच्छा तरीका और वो सीक्रेट इंग्रेडिएंट जो आप हरी चटनी बनाते वक्त डाल देंगे तो आपकी चटनी 10 दिन तक हरी और ताजी बनी रहेगी...
हरी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले धनिया-पुदीना को तोड़कर अच्छे से साफ कर लें। धनिया की पत्ती के अलावा अगर आप इसमें उसके डंठलों का भी प्रयोग करेंगे, तो इससे चटनी का स्वाद दोगुना हो जाएगा, इसलिए धनिया के सॉफ्ट ठंडलों को भी तोड़ लें।
अब एक मिक्सी के जार में धनिया पत्ती, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को डालें। इसके साथ ही इसमें सूखे मसाले जैसे- जीरा, काला नमक, नमक, चाट मसाला और थोड़ा सा गरम मसाला भी डालें।
हरी चटनी को पीसने से पहले इसमें वो सीक्रेट इंग्रेडिएंट डालना ना भूले जिसकी बात हमने शुरुआत में की थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं बर्फ की। हरी चटनी पीसते समय अगर आप इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल देते हैं, तो इससे चटनी का रंग और ज्यादा निखरकर आता है और यह लंबे समय तक ताजी भी बनी रहती है।
अगर आपको हरी चटनी में थोड़ा खट्टा और मीठा टेस्ट पसंद आता है, तो इसे बनाते समय इसमें एक चम्मच अमचूर पाउडर एक चम्मच गुड़ या चीनी आप डाल सकते हैं। इससे उसका स्वाद और चटपटा हो जाता है।
चटनी से अगर आप कोई डिप बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए चटनी में म्योनीज या फिर गाढ़ा दही मिलाएं और इसका उपयोग बर्गर बन के बीच में या नाचोज के साथ करें।
हरी चटनी को पीसने के बाद इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर आप 10-15 दिन तक फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं और आवश्यकता अनुसार इसे पराठे, दाल चावल या किसी डिप के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

पाठको की राय