20000mAh की बैटरी के साथ शानदार पावरबैंक
स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के चलते यूज़र अपने फोन की बैटरी को बहुत जल्दी ख़त्म कर देते हैं, जिसके चलते उन्हें फोन को या तो चार्ज पर लगाना पड़ता है या पावर बैंक का इस्तेमाल करना पड़ता है. अकसर देखा गया है कि जो लोग ज्यादा तर घर से बाहर रहते हैं या ज्यादा ट्रेवल करते हैं, उन लोगों को पॉवरबैंक की ज्यादा ज़रूरत होती है. आज हम आपको ऐसे ही शानदार पावरबैंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके स्मार्टफोन को बहुत तेजी से चार्ज कर देंगे.
Mi पावरबैंक 3i: Mi का ये पॉवरबैंक 20000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो आपके स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज कर सकता है. ये पॉवरबैंक टू-वे 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इस पॉवरबैंक में 3 पोर्ट दिए गए है, जिसमें दो टाइप-A पोर्ट हैं और एक माइक्रो यूएसबी/यूएसबी-सी पोर्ट है. सुरक्षा के तौर पर इस पॉवरबैंक में 12 परत की सर्किट प्रोटेक्शन और स्मार्ट पावर मैनेजमेंट दिया गया है. Mi के इस पावरबैंक को फुल चार्ज होने में सिर्फ 6.9 घंटे का समय लगता है.
URBN 20000mAh पावरबैंक
इस पावरबैंक में 20000mAh की बैटरी दी गई है, जो स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए टू-वे 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इस पॉवरबैंक में दो पोर्ट दिए गए हैं, जिसमें एक यूएसबी आउटपुट पोर्ट और एक टाइप-सी पोर्ट 18W चार्जिंग पोर्ट है. सुरक्षा के लिए इस पॉवरबैंक में सर्किट प्रोटेक्शन की 12 परत दी गई हैं और ये BIS सर्टिफाइड भी है. इस पावरबैंक को शानदार कार्बन फाइबर टेक्सचर्ड फिनिश के साथ स्लिम डिजाइन दिया गया है.
Redmi 20000mAh पावरबैंक
Redmi के इस पॉवरबैंक में 20000mAh की बैटरी क्षमता दी गयी है, जो फ़ास्ट चार्जिंग के लिए टू-वे 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. पॉवरबैंक में दो चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं, जिसमें एक यूएसबी आउटपुट पोर्ट और एक टाइप-सी पोर्ट 18W चार्जिंग पोर्ट है. ओवर करंट, ओवर चार्ज, ओवर वॉल्टेज और शॉट सर्किट से सुरक्षित रखने के लिए इस पॉवरबैंक में 12 परत का सर्किट प्रोटेक्शन दिया गया है. ये पॉवरबैंक फुल चार्ज होने में सिर्फ 6.9 घंटे का समय लेता है. पॉवरबैंक पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए इसमें एंटी स्लिप टेक्चर दिया गया है.
Syska 20000mAh पावरबैंक
Syska का ये पॉवरबैंक 20000mAh की बैटरी क्षमता के साथ आता है, जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें चार्जिंग के लिए 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं. पॉवरबैंक की बैटरी पावर को देखने के लिए इसमें एलईडी इंडीकेटर भी दिया गया है. फुल चार्जिंग के लिए ये पॉवरबैंक सिर्फ 10 घंटे का समय लेता है. पॉवरबैंक में ABS प्लास्टिक एक्सटीरियर और टेक्सचर्ड फिनिश दिया गया है.

पाठको की राय