Tuesday, October 20th, 2026

Itel S23+ पर मिल रहे बैंक ऑफर के साथ शानदार डिस्काउंट

नई दिल्ली

Itel S23+ एक बजट स्मार्टफोन है जिसे कुछ ही समय पहले भारत में लॉन्च किया गया था। वैसे तो इसकी कीमत पहले से ही कम थी लेकिन अब अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इसे और भी सस्ता कर दिया गया है। Itel S23+ को और भी कम कीमत में उपलब्ध कराया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले के साथ-साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। फेस्टिव सीजन में अगर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं या फिर अपने घर में किसी को फोन गिफ्ट करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं ऑफर्स के बाद Itel S23+ को कितने कम में खरीदा जा सकेगा।

कीमत और ऑफर्स:
Itel S23+ को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसे 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 13,999 रुपये थी लेकिन अब इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अगर आपके पास SBI क्रेडिट कार्ड है तो आपको 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यह अधिकतम 1,000 रुपये है। इसके बाद फोन की कीमत 12,999 रुपये रह जाएगी। इस फोन को एलीमेंटेल ब्लू और लेक क्यान कलर में खरीदा जा सकेगा। इसे Amazon से खरीदा जा सकेगा। EMI ऑफर के साथ हर महीने 679 रुपये देकर भी इसे घर लाया जा सकता है।

फीचर्स:
इसमें 6.78 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसकी पीक ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। यह फोन Unisoc T616 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा AI सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है जो Itel OS 13 पर आधारित है। इसमें डायनेमिक बार समेत जीपीटी AI एसिस्टेंट मौजूद है।

 

Source : Agency

पाठको की राय