Sunday, October 25th, 2026

पर्यटक सुविधाएँ बढ़ाने 13 निकायों को 1-1 करोड़ रूपये का अनुदान स्वीकृत

भोपाल

 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि प्रमुख पर्यटन केंद्र वाले 13 नगरीय निकायों को पर्यटक सुविधाएँ बढ़ाने  तथा अधो-संरचना विकास के लिए एक-एक करोड़ रूपए का विशेष अनुदान स्वीकृत किया गया है। अनुदान तीन किस्तों में दिया जाएगा। प्रथम किश्त के रूप में प्रत्येक निकाय को 44 लाख रूपये मिलेंगे।

 मंत्री सिंह ने बताया है कि विशेष अनुदान नगरपालिक निगम बुरहानपुर, नगर पालिका परिषद मैहर, चंदेरी, पन्ना और नगर परिषद ओरछा, ओंकारेश्वर, अमरकंटक, चित्रकूट, साँची, खजुराहो, मांडू, महेश्वर तथा भेड़ाघाट को मिलेगा।

 

 

#पर्यटन केंद्र

Source : Agency

पाठको की राय