Thursday, October 22nd, 2026

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में निकला भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च

रायपुर

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायगढ़ में देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राइडर एवं रायगढ़ राइडर द्वारा आयोजित इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग मार्च के लिए रवाना किया। इस दौरान बाइक राइडर्स ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने सभी राइडर्स को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। फ्लैग मार्च में शामिल राइडर्स ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ तिरंगे के सम्मान में मार्च किया। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रहित, सामाजिक जिम्मेदारी और एकजुटता का संदेश दिया गया।

 

#Grand tricolor

Source : Agency

आपकी राय

1 + 13 =

पाठको की राय