Monday, October 19th, 2026

18 फरवरी से भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा व गजरथ महोत्सव

ग्वालियर। फूलबाग मैदान में अयोध्या नगरी में 18 से 24 फरवरी तक परम पूज्य राष्ट्रसंत मुनिश्री 108 विहर्ष सागर महाराज एवं मुनिश्री विजयेश सागर, मुनिश्री विनिबोध सागर, व ऐलक विनियोग सागर महाराज के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव विश्वशांति महायज्ञ एवं गजरथ महोत्सव कार्यक्रम हेतु आज शुक्रवार को अयोध्या नगरी के निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।  पंच कल्याणक महोत्सव आयोजन स्थल अयोध्य नगरी फूलबाग मैदान में पंडाल की भूमि पूजन राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज, मुनिश्री विजयेश सागर महाराज एवं प्रतिष्ठाचार्य चंद्रप्रकाश जैन, पंडित सुनील भंडारी ने मंत्रो का उच्चरण के साथ मुख्य यजमान डॉ वीरेंद्र गंगवाल ने पंचकल्याणक भूमि पूजन, शुद्धिकरण किया।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय