Friday, October 23rd, 2026

पटना में होगा महागठबंधन के सीट बंटवारे का एलान; बेटिकट हुए कद्दावर नेता बने प्रचारक

नई दिल्ली/पटना.

बिहार की सीटों को लेकर महागठबंधन की बैठक के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन बहुत पुराना है. यह गठबंधन नहीं टूटेगा.बीजेपी को हराने के लिए हम लोग हमेशा से साथ हैं. चुनाव के क्रम में यह सब हो रहा है हम लोग में अंडरस्टैंडिंग है. सीटों पर हमारे बीच सहमति बन गई है. कांग्रेस, आरजेडी, लेफ्ट मिल कर लड़ेगी. सीटों का ऐलान जल्द पटना में होगा.

तेजस्वी यादव ने कहा कि कांग्रेस-आरजेडी पुरानी सहयोगी रही है. हम हमेशा एकजुट रहे हैं. गठबंधन पर कभी खतरा नहीं था. बिहार चौंकाने वाला नतीजा देगा. बता दें कि महागठबंधन में बिहार के सीट बंटवारे को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय गठबंधन समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक के आवास पर बैठक हुई. इस बैठक में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रभारी मोहन प्रकाश, केसी वेणुगोपाल के साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मौजूद रहे.

कई सीटों पर उलझा है मामला
महागठबंधन में बिहार की कई सीटों पर पेंच फंस रहा है. औपचारिक ऐलान से पहले ही आरजेडी ने औरंगाबाद, नवादा सहित कई सीटों पर उम्मीदवार को टिकट दे दिया है. इसके साथ ही जिस सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है वहां पहले ही आरजेडी ने उम्मीदवारों को टिकट दे दी है. इससे मामला उलझ गया है. बेगूसराय से कांग्रेस कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनना चाहती थी वहां से वाम दल ने लालू की सहमति से प्रत्याशी खड़ा कर दिया है. जेडीयू से आरजेडी में आईं बीमा भारती ने कांग्रेस नेता पप्पू यादव के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. हालांकि बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने जल्द सीटों के ऐलान की बात कही है.

 

#grand alliance seat

Source : Agency

पाठको की राय