Friday, October 23rd, 2026

प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय व उसके आश्रित ग्रामों में 2 अक्टूबर से होगा ग्राम सभा

कोरिया
कोरिया जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उसके आश्रित ग्रामों में 02 अक्टूबर से ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में भूमिहीन परिवारों का सत्यापन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन, पोषण अभियान, जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और जनपद पंचायत के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किये है। उन्होने कोविड-19 हेतु केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं स्थानीय स्तर पर जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करते हुए ग्राम सभा का आयोजन करने के निर्देश दिये। 

 

Source : Agency

पाठको की राय