Saturday, October 24th, 2026

Golden Temple के पास हुए Blast के मुख्य साजिशकत्र्ता के खिलाफ ग्राम पंचायत का बड़ा फैसला

अमृतसर
 श्री हरिमंदिर साहिब के पास बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपी आजादवीर सिंह को कल अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जो तहसील बाबा बकाला साहिब के गांव वडाला कलां का निवासी है।

गांव के सरपंच तेजिंदर सिंह पप्पी ने बताया कि आजादवीर सिंह के खिलाफ अदालती मामलों में पंचायत की ओर से कोई बचाव की कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि आजादवीर से कोई मुलाकात नहीं की जाएगी और उसकी जमानत के लिए गांव का कोई प्रमुख नेता सामने नहीं आएगा।

उधर, धमाकों के आरोपियों के पास से 2 चिट्ठियां मिली हैं जो आजादवीर द्वारा लिखी गई थीं। उनमें से एक चिट्ठी फाड़ दी गई थी। आजादवीर सिंह को विदेश से एक हैंडलर फंडिंग कर रहा था। वह विदेशी हैंडलर के इशारे पर ही उक्त बम धमाकों को सरेअंजाम दे रहा था। पुलिस को फाड़ी गई चिट्ठी मिली है, उसमें कहा गया है कि मुख्य आतंकी आजादवीर सिंह इन बम धमाकों से दशहत फैलाकर बाद में अलगाववादी अमृतपाल सिंह को छुड़वाने की मांग करने वाला था।

 

 

#Golden Temple

Source : Agency

पाठको की राय