ग्राम पंचायत कोटमीसोनार : शासकीय राशि का दुरपयोग मामले में जांच समिति का गठन
जांजगीर चाम्पा। अकलतरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमी सोनार मे सरपंच व सचिव द्वारा शासकीय राशि के दुरपयोग मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम तथा पंचायत सीईओ ने इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए इस मामले में जांच समिति गठित किये जाने के निर्देश पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर ने दिए,एसडीम मेनका प्रधान ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकलतरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमी सोनार की सरपंच रामिन बाई नेताम तथा सचिव हेमलाल सिंग ने ग्राम पंचायत के विकास के लिए आयी राशि का बंदरबाट करते हुए विभिन्न एजेंसियों को बांटे है और जिन एजेंसियों के नाम ग्रामपंचायत के चेक काटे गये है उन एजेंसियों मे कुछ एजेंसिया ऐसी है जिनका काम और राशि का कोई मेल नही बैठ रहा है । शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस अग्रवाल इंटरप्राइजेज के नाम अड़तीस लाख (380000) के चेक काटे गये है वो इलेक्ट्रॉनिक सामानो की दुकान है तो क्या कोरोना काल मे श्रमिको को या पूरे ग्राम पंचायत को टीवी कूलर फ्रिज , वाशिंग मशीन बांटे गये है । इसी तरह मुरमीकृत सडक के लिए एक बार दो लाख निन्यानबे हजार (2.99 लाख ) तथा दूसरी बार दो लाख (2.00 लाख )के चेक काटे गये है जिसके लिए न तो प्रशासकीय स्वीकृति ली गयी है और न ही तकनीकी स्वीकृति ली गयी थी और एकतरफा चेक काटे गये है जबकि पचास हजार से उपर के निर्माण कार्य के लिए जिला सीईओ की स्वीकृति आवश्यक होती है ।
इसी तरह गोठान मे कांटेदार तार के नाम पर पांच लाख रुपये आहरित किये गये है परंतु गोठान मे तार की घेरेबंदी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। शिकायतकर्ता ने एसडीएम व सीईओ को बताया कि कोटमी सोनार मे विकास के नाम पर केवल शासकीय राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है जबकि विकास दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता।
शिकायत कर्ता ने कहा कि इस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन की गई तो करोड़ाके के घोटाले का मामला सामने आ सकता है।
निष्पक्ष होगी जांच
पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सरपंच व सचिव के खिलाफ उन्हें शिकायत मिली है शिकायत के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्षता और बारिकियों के साथ इसकी जांच की जायेगी । इसके लिये जांच टीम का गठन कर दिया गया है
गजेंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर

पाठको की राय