Sunday, October 25th, 2026

ग्रेस विधायक को मांगनी पड़ी माफी

सरगुजा
पिछले दिनों अपने एक बयान में आदिवासियों को अंगूठा छाप बता देने पर कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ समाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया था। जगह जगह विरोध शुरू हो गया था और समाज से बहिष्कृत करने तक की बात उठ रही थी। आदिवासी समाज ने उनके कार्यक्रम का बायकाट करने का ऐलान कर दिया  था। इस बीच हो रही किरकिरी के चलते विधायक ने आखिर में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए अपने वकतव्य पर खेद जताते हुए कहा कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई है तो वे माफी मांगते हैं और भविष्य में कभी भी ऐसी बातें नहीं कहेंगे। इसके बाद समाज की ओर से भी बयान आ गया कि मामले का पटाक्षेप हो गया और उन्हे माफ कर दिया गया है।

 

#MLA

Source : Agency

पाठको की राय