GPM: मरवाही थाने में आवेदक ने दर्ज कराई थी एफआईआर, ठगों ने डिटेल निकालकर की धोखाधड़ी, जांच जारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थानों में रिपोर्ट लिखवाने वालों के मोबाइल नंबर पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल से चुराकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। जब पीड़ित को खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ तो वो मरवाही थाने पहुंचकर अज्ञात मोबाइल धारक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने भी तत्काल पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
दरअसल पूरा मामला मारवाही थाना क्षेत्र का है जहां मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी, बड़े चलचली गांव में रहने वाले पीड़ित दिनेश कुमार चौधरी पिता स्वर्गीय छोटेलाल, उम्र 35 वर्ष के द्वारा मरवाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि लेखन केवट पिता रामकुमार केवट निवासी लोहारी के थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें जिसमें मेरी मोबाइल नंबर भी दर्ज था। जिस पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जो बोला कि मै थाना मरवाही से बोल रहा हूं बाहरी पुलिस तुम्हारे केश का जांच करने और लेखन केवट को पकड़ने आ रही है उसका फीस 3,200/-रूपये लगेगा, तुम अभी तत्काल जो नबंर दे रहा हूं उसमें फोन पे कर देना जब तुमको तुम्हारे चोट का मुआवजा मिलेगा तो ये पैसा वापस हो जायेगा और गांव में किसी को मत बताना। दिनेश ने उसके बताये नंबर पर पैसे भेज दिये।
जिसके बाद पीड़ित दिनेश कुमार को विश्वास हो गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने चलाचली गांव के रहने वाले दिनेश कुमार चौधरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420 का अपराध पंजीबद्ध कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
#The thugs committed#fraud by extracting the details#investigation is ongoing#the applicant had lodged an FIR#Marwahi police station.

पाठको की राय