Tuesday, October 20th, 2026

14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए जीपी सिंह

रायपुर
निलंबित आइपीएस अधिकारी जीपी सिंह को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को दोपहर 2 बजे रायपुर कोर्ट में पेश किया गया था,दोनों पक्षों की करीब 50 मिनट चली बहस के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर जीपी सिंह को जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि कि जीपी सिंह की 11 जनवरी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तारी हुई थी। रायपुर कोर्ट में पहली बार 12 जनवरी को पेश किया गया था, सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को दो दिन की रिमांड थी। इसके बाद दो दिन की रिमांड पूरी होने पर 14 जनवरी को फिर पेश किया गया था, इस दिन कोर्ट ने चार दिन और रिमांड दी थी। रिमांड पूरी होने पर मंगलवार को फिर जीपी सिंह को रायपुर कोर्ट में विशेष न्यायाधीश लीना अग्रवाल के समक्ष पेश किया गया । इधर जीपी सिंह के परिजन और वकील कहते रहे कि जीपी सिंह जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं। पुलिस के प्रेशर की वजह से उनकी तबीयत का स्तर गिर रहा है। ब्लड प्रेशर की समस्या की वजह से जीपी सिंह का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। 

 

#GP Singh

Source : Agency

पाठको की राय