पर्यावरण तीर्थ प्रकल्प का आज राज्यपाल महादेव घाट में करेंगी शुभारंभ
रायपुर
पर्यावरण वाहिनी छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में कल 15 दिसबंर को राजधानी के महादेव घाट, खारून नदी तट पर दूसरे पर्यावरण तीर्थ प्रकल्प का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके करेंगी। अध्यक्षता पूर्व सांसद गोपाल व्यास करेंगे।
प्रभारी पर्यावरण विभाग छत्तीसगढ़ भाजपा गणेश शंकर मिश्रा ने कार्यक्रम में संदर्भ में पीसी करते हुए बताया कि बरगद,पीपल व नीम के पौधे रोपे जायेंगे,प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए संकल्प दिलाया जायेगा, नदी तट पर गंगा आरती होगी। तुलसी के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जायेगा। महादेवघाट को हमने छत्तीसगढ के दूसरे पर्यावरण तीर्थ के रूप विकसित करने का संकल्प लिया है। राज्य में पहला पर्यावरण तीर्थ राजनांदगांव जिले के ग्राम मोहारा में शिवनाथ नदी के तट पर इसी साल 23 अक्टूबर को शुरू हो चुका है। इसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह ने किया था।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ भाजपा के पर्यावरण विभाग द्वारा 3 पी-प्लास्टिक,पानी और पेड़ को ध्यान में रखते हुए जनमानस में पर्यावरण सुरक्षा और संवर्धन के प्रति संवेदनशीलता बढऩे के लिए राज्य की विभिन्न जीवनदायिनी नदियों के तट पर पर्यावरण तीर्थ की स्थापना करने की योजना बनाई गई है। जिन नदियों के तट पर पौधे लगाये जाएंगे उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाकर किया जायेगा। इसके लिए जिलों में पर्यावरण वाहिनी का गठन किया जायेगा। इस प्रकार के सभी कार्यक्रम जन सहयोग से जनजागरण के द्वारा ही संचालित किया जा रहा है।

पाठको की राय