Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया

रायपुर

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान दार्शनिक, समाजशास्त्री और महान राजनेता थे। उन्होंने संपूर्ण दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण करना था। उनका मानना था कि मानव के संपूर्ण विकास के लिए आत्मिक विकास आवश्यक है। उनके विचार पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

Source : Agency

पाठको की राय