Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल ने गोंड राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अमर शहीद गोंड राजा श्री शंकर शाह और उनके पुत्र श्री कुंवर रघुनाथ शाह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सुश्री उइके ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी और बलिदान देकर आजादी का अलख जगाया था। वे पूरे देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय