Tuesday, October 20th, 2026

राज्यपाल पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की सफलता के लिये दी शुभकामनाएँ

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की सफलता के लिये शुभकामनाएँ प्रेषित की है। उन्होंने प्रदेश-वासियों से अनुरोध किया है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर प्रदेश तथा देश को गौरवान्वित करने वाले शहीदों और सीमा पर कर्त्तव्य पर डटे सैनिकों के लिए कल्याण निधि में अधिक से अधिक राशि का अंशदान कर उनके प्रति आदर और एकता का प्रदर्शन करें।

राज्यपाल पटेल ने कहा है कि इस वर्ष सारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमारे देश को आजादी असंख्य लोगों की कुर्बानियों के बाद मिली है। इस आजादी की रक्षार्थ सीमाओं पर मुस्तैदी से तैनात सशस्त्र सेना के वीरों, शहीदों और उनके आश्रितों, परिजनों के कल्याण की योजनाएँ प्रभावी ढंग से चलाने में सहयोग का अवसर सशस्त्र सेना झंडा दिवस है।

 

 

#सशस्त्र सेना झंडा दिवस

Source : Agency

पाठको की राय