Tuesday, October 20th, 2026

राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस पर राजभवन में किया झण्डा-वंदन

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजभवन में झण्डा-वंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आदान-प्रदान किया। राजभवन परिसर के बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया।

राज्यपाल के अपर सचिव मनोज खत्री, विधि अधिकारी डी.पी.एस. गौर, राज्यपाल के परिसहाय द्वय अगम जैन, सुभाष आनंद, नियंत्रक राजभवन श्रीमती सुरभि तिवारी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा सहित राजभवन के सभी विभागों और सुरक्षाबलों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय