Saturday, October 24th, 2026

राज्यपाल पटेल ने राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह का किया स्मरण

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजा शंकर शाह- कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आज उनका स्मरण किया। राज्यपाल पटेल ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राजभवन के बेंक्वेट हॉल में आयोजित बलिदान दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, राज्यपाल के विधि अधिकारी उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।    

 

 

#mangu patel

Source : Agency

पाठको की राय