Monday, October 26th, 2026

राज्यपाल पटेल ने प्रो. रामशंकर को पं. एस.एन. शुक्ला विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. राम शंकर को पं. एस.एन. शुक्ला विश्वविद्यालय, शहडोल के कुलपति पद पर नियुक्त किया है। कुलपति के रूप में प्रो. रामशंकर का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु, जो भी पूर्वतर होगी, की कालावधि के लिए होगा।

 

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय