Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल पटेल ने राजभवन में कन्या-पूजन किया

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल महानवरात्रि पर्व पर राजभवन के कर्मचारियों के साथ परिसर स्थित मंदिर में हुए यज्ञ में शामिल हुए और कन्या-पूजन किया। उन्होंने देश, प्रदेश के विकास और निवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन परिसर स्थित मंदिर में सुबह पहुँचें। उन्होंने मंदिर में विधिवत देवी की पूजन-अर्चन की और कन्याओं को तिलक लगा कर उनका अभिनंदन किया। राज्यपाल ने कन्याओं को भेंट देकर सम्मानित भी किया। यज्ञ के पूर्णाहुति कार्यक्रम में राजभवन के कर्मचारी शामिल हुए।

 

 

#कन्या-पूजन किया

Source : Agency

पाठको की राय