Monday, October 26th, 2026

राज्यपाल पटेल ने आमजन के लिए खुलवाया राजभवन

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन को राजभवन का अवलोकन कराने के निर्देश दिए हैं। राजभवन में 13, 14 और 16 अगस्त को आमजन को प्रवेश दिया जाएगा। भ्रमण के लिए नियत दिवस को सायंकाल 4 से रात्रि 9 बजे तक राजभवन में प्रवेश की अनुमति रहेगी।   स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को राजभवन में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 

#Governor Patel

Source : Agency

पाठको की राय