Monday, October 19th, 2026

राज्यपाल पटेल ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिये की बैठक

भोपाल

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिये राजभवन में समीक्षा बैठक ली। राज्यपाल पटेल ने बताया कि सरकार की कोविड गाइडलाइन के अनुरूप कार्यक्रम के सारे इंतज़ाम किए जाएँ। राज्यपाल पटेल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, आयुक्त भोपाल संभाग मालसिंह भयड़िया, भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, आयुक्त नगर निगम भोपाल के.वी.एस. चौधरी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

#राज्यपाल पटेल

Source : Agency

पाठको की राय