Sunday, October 25th, 2026

राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और सबके मंगल की कामना की है।

राज्यपाल पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान की इबादत और कड़ी तपस्या के बाद ईद की खुशियाँ ईश्वर की तरफ से इनाम है। ईद की खुशियाँ गरीब और जरूरतमंद की मदद कर, मनाने में है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये। प्रदेश की धार्मिक सहिष्णुता, सद्भाव और भाईचारे की गौरवशाली परंपरा को मज़बूत बनाये।

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय