Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल पटेल ने नवरात्रि पर्व की दी बधाई

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नवरात्रि पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से नवरात्रि पर्व शांति, एकता और पारम्परिक सदभाव के साथ में मनाने की अपील की है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने संदेश में कहा है कि माँ दुर्गा आदि शक्ति, प्रकृति प्रधान, गुणवती माया, बुद्धितत्व की जननी तथा विकार को दूर करने वाली हैं। माँ दुर्गा अंधकार और अज्ञानता रूपी राक्षसों से रक्षा करने वाली तथा कल्याणकारी हैं। माँ दुर्गा सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हैं। सबका कल्याण करने वाली है।

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय