Thursday, October 22nd, 2026

राज्यपाल पटेल ने सहायक संचालक जनसम्पर्क राजुरकर को दी विदाई

भोपाल 
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन प्रेस प्रकोष्ठ में पदस्थ सहायक संचालक करूणा राजुरकर को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी। राज्यपाल पटेल ने राजुरकर को स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। शॉल, श्रीफल और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल पटेल के संरक्षण के प्रति राजुरकर ने आभार व्यक्त करते हुए सेवाकाल में उन्हें मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रेस प्रकोष्ठ के सहकर्मियों ने राजुरकर के व्यक्तित्व और कार्य-कुशलता की सराहना की और उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
 

 

#Governor Patel

Source : Agency

पाठको की राय