Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल सुश्री उइके ने विजयादशमी के अवसर पर विधिवत् शस्त्र पूजा और हवन किया

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजा और हवन में शामिल हुई और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की। तत्पश्चात् उन्होंने मां भगवती की आरती कर हवन में आहूति भी दी। उन्होंने उपस्थित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल ने विजयादशमी की आरती और हवन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित गायत्री परिवार के सदस्यों को उपहार भेंट किया।

राज्यपाल सुश्री उइके ने इस अवसर पर कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह त्योहार हमें अहंकार और अधर्म का नाश करने की सीख देता है। हमें दशहरे के इस पावन पर्व पर सत्य की राह में चलने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल, राज्यपाल के परिसहायद्वय श्री विवेक शुक्ला एवं मेजर सिद्धार्थ सिंह, नियंत्रक श्री हरवंश मिरी सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय