Thursday, October 22nd, 2026

अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म-स्थली पहुँचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने श्रृद्धा-सुमन अर्पित किये

भोपाल

अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म-स्थली पहुँचकर राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने आज अलीराजपुर में श्रृद्धा-सुमन अर्पित किये। उन्होंने चन्द्रशेखर आजाद नगर स्थित आजाद स्मृति मंदिर पहुँचकर अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की आदम कद प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया।

राज्यपाल पटेल ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान, सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक जोबट क्षेत्र श्रीमती सुलोचना रावत, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला डावर, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, डीआईजी चन्द्रशेखर सोलंकी आदि उपस्थित थे।

 

 

#अमर शहीद चन्द्रशेखर

Source : Agency

पाठको की राय