Monday, October 26th, 2026

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के वैंक्वेट हॉल में किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने धरती आबा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। भगवान बिरसा मुंडा को राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 

 

Source : Agency

पाठको की राय