Sunday, October 25th, 2026

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर राजभवन में गरिमामय समारोह में घ्वजारोहण किया। उन्होंने राजभवन सचिवालय के कर्मचारियों और बच्चों से भेंट की और मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, अपर सचिव श्री मनोज खत्री, विधि अधिकारी श्री डी.पी.एस गौर, राज्यपाल के परिसहाय श्री सुभाष आनंद, श्री अगम जैन, नियंत्रक श्रीमती सुरभि तिवारी, अवर सचिव वित्त श्री आलोक दुबे और राजभवन में पदस्थ सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय