कल कोटड़ा जाएंगे राज्यपाल
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल 4 अप्रैल को टंट्या मामा के जन्मदिन पर खरगोन जिले के कोटड़ा जाएंगे। जन्मदिन पर राज्यपाल टंट्या मामा के मंदिर भी जाएंगे। जिला प्रशासन खरगोन ने राज्यपाल के विजिट के चलते तैयारियां शुरू कर दी हैं। यहां होने वाले आयोजन के मद्देनजर टंट्या मामा मंदिर परिसर में पेबर्स लगाने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। यहां हेलीपेड भी बनाया गया है। राज्यपाल और अन्य अतिथियों के आगमन के चलते प्रशासन के अफसरों ने गांव वालों की बैठक लेकर पिछले दिनों समस्या निराकरण का अभियान भी चलाया। साथ ही गांव की आवश्यक सुविधा को लेकर मांग पत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर परिसर में बाउंड्रीवाल, टीन शेड, सामुदायिक शौचालय और सामुदायिक भवन निर्माण किया जाएगा।

पाठको की राय