Tuesday, October 20th, 2026

आरक्षण संशोधन विधेयक तकरार के बीच राज्यपाल दिल्ली रवाना

रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से विधानसभा से पारित आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच तकरार जारी है। इस बीच राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दिल्ली रवाना हो गई। अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यपाल 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने के लिए समय मांगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यपाल छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद को लेकर राज्यपाल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकती हैं। इसके अलावा वह आदिवासियों के मुद्दे पर चर्चा करेंगी। 21 दिसंबर को को राज्यपाल लौटेंगी।

 

 

#Governor leaves

Source : Agency

पाठको की राय