Thursday, October 22nd, 2026

राज्यपाल हरिचंदन ने ईद की मुबारकबाद दी

रायपुर

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेश वासियों सहित देश वासियों, विशेष कर मुस्लिम समुदाय को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि ईद उल फितर  पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पवित्र अवसर हमें एक-दूसरे के साथ एकता, समरसता, और सहयोग का अनुभव कराता है। इस मुबारक मौके पर  उन्होंने कहा कि यह ईद आप सबके जीवन में नई खुशहाली और सफलता लाए। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है।

 

Source : Agency

पाठको की राय