Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल ने रामनवमी पर देश एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर
 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने रामनवमी के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने हमें त्याग, करूणा तथा परोपकार जैसे उच्चतम नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी है। उनका सम्पूर्ण जीवन उच्च आदर्श और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका चरित्र और व्यवहार समाज में पारस्परिक सौहार्द्र एवं बंधुत्व की भावना बढ़ाता है।

राज्यपाल सुश्री उइके ने श्रीराम के जन्मोत्सव की बधाई देते हुए देश-प्रदेश के सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय