Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर दी शुभकामनाएं

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं तो उनकी सदैव जीत होती है।

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय