Sunday, October 25th, 2026

राज्यपाल ने रथयात्रा पर्व पर दी शुभकामनाएं

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है। ऐसे त्योहार हम सबको एक सूत्र में बंधने का अवसर देते हैं और आपसी सौहार्द्र बढ़ाते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों की खुशहाली की कामना की है।

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय