Wednesday, October 21st, 2026

राज्यपाल ने दीपावली पर्व पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का त्योहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।

 

Source : Agency

पाठको की राय