Sunday, October 25th, 2026

राज्यपाल ने छिन्दवाड़ा सड़क दुर्घटना पर किया गहरा दुख व्यक्त

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के कुड़ामऊ गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में 07 यात्रियों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय