Friday, October 23rd, 2026

राज्यपाल ने दुर्गा नवमी पर किया कन्यापूजन

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में दुर्गानवमी के अवसर पर मां दुर्गा के सिद्धिदा़त्री स्वरूप की पूजा अर्चना की और हवन किया। दुर्गा नवमी के इस पावन अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी हवन-पूजन में भाग लिया।

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय