Saturday, October 24th, 2026

राज्यपाल ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएँ

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी है।

राज्यपाल पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि ज्ञान और समृद्धि के आराध्य देव भगवान गणेश, जीवन में श्रेष्ठ और सृजनात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।  उन्होंने कामना की है कि गणेश चतुर्थी पर प्रदेश के हर परिवार में रिद्धि सिद्धि का वास हो और सुख समृद्धि आए।

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय