Sunday, October 25th, 2026

राज्यपाल ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर से फोन कर राहुल के कुशलता के संबंध में ली जानकारी

रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने जांजगीर-चांपा के कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला को फोन कर बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय राहुल साहू के कुशलता और वर्तमान हालात के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने रेस्कयू के संबंध में राज्यपाल को बताया कि प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, सेना सहित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जा रहा है। राज्यपाल ने अभियान की सफलता और राहुल के सकुशल बाहर आने की कामना करते हुए उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनसे धैर्य रखने का आग्रह किया है।

 

#Governor

Source : Agency

पाठको की राय