Friday, October 23rd, 2026

सरकार का फैसला अब प्रदेश स्कूलों में छात्रों की ई-अटेंडेंस लगाई जाएगी, आदेश जारी

भोपाल
 मप्र की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने छात्रों से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार के फैसले के मुताबिक अब मध्य प्रदेश के स्कूलों (MP School) में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों की ई-अटेंडेंस लगाई जाएगी। एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।

मप्र स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को जारी आदेश में ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम (OSS, MP Online Attendance System) की बिंदुवार जानकारी दी गई है।  आदेश में सिका उद्देश्य, प्रक्रिया सहित अन्य कई जानकारियां विस्तार से दी गई हैं।

दरअसल मप्र शिक्षा विभाग (MP Education Department) स्कूलों में बच्चों की औसत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण  शिक्षा पर फोकस कर रहा है, शिवराज सरकार ने इसे प्रभावी बनाना चाहती है, आपको बता दें कि अभी स्कूलों बच्चों की दैनिक उपस्थिति के लिए कोई मॉनिटरिंग सिस्टम नहीं है। ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से विकासखंड स्तर से राज्य स्तर तक मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

 

#ई-अटेंडेंस

Source : Agency

पाठको की राय