Wednesday, October 21st, 2026

इटानगर में प्रदर्शनकारियों के भारी बवाल के बाद सरकार का एक्शन, इंटरनेट सेवा की बंद

इटानगर
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में शुक्रवार को परीक्षार्थियों ने दिनभर प्रदर्शन किया। इस बंद से इटानगर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हजारों की संख्या में परीक्षार्थी और अभिभावक सड़क पर उतर आए। एहतियात बरतते हुए सरकार ने शुक्रवार शाम 6 बजे से रविवार शाम 5 बजे तक के लिए इटानगर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
 

हजारों की संख्या में परीक्षार्थी सड़कों पर उतरे
अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह से ही हजारों की संख्या में परीक्षार्थी और अभिभावक सड़कों पर उतर आए। वे शुक्रवार शाम को होने वाले नए एपीपीएससी अध्यक्ष के शपथ ग्रहण को रद्द करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान झड़प के दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामला बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

 

#भारी बवाल

Source : Agency

पाठको की राय